15 July 2019

काव्य स्पर्श के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण

काव्य स्पर्श के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण

बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह  काव्य स्पर्श (साझा काव्य संग्रह) के आवरण पृष्ठ का भव्य लोकार्पण दिनांक 14 जुलाई दिन रविवार को औघड़नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में सुबह दस बजे हुआ।
कवि अनुभव के संपादन में आने वाले साझा संग्रह - "काव्य स्पर्श" में देश के विभिन्न राज्यों के रचनाकार जुड़े है। ये संग्रह पद्मभूषण स्व. श्री गोपालदास नीरज जी को समर्पित है। संग्रह में अनुभव शर्मा ने देश चर्चित हस्ताक्षरों के साथ नए कवियों को भी स्थान दिया है। पदमश्री सुरेंद्र शर्मा जी ने युवा कवि अनुभव को शुभकामनाये देते हुए कहा की - "किसी बड़े कवि सम्मलेन का पुस्तक संस्करण है काव्य स्पर्श। इस संग्रह का भव्य विमोचन 21 जुलाई को होगा।
कार्यक्रम में नवीन शर्मा, कुशाग्र शर्मा, धैर्य शर्मा, केशव गर्ग, पुलकित शर्मा, पियूष, सोनू, आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। पुस्तक का आवरण पृष्ठ बेहद आकर्षित है। पाठको को यह पुस्तक बहुत पसंद आएगी।

- कवि अनुभव शर्मा





No comments:

Post a Comment

Search This Blog