13 April 2022

खानदानी रईसी पर बहुत इतराता था,जो आज सबको जी-हुजूर कर रहा हैं। © अनुभव शर्मा

वो  जो  खुद  को  मुझसे  दूर कर रहा है,
पागल  हैं  जिस्म  पर  गुरूर  कर रहा है।

ना आसमां से उतरी ना कोई शहजादी हैं,
ये इश्क़ है मेरा जो उसको हूर कर रहा हैं।

तेरे हर  ख्याल  को  शब्दों में पिरो रहा हूँ,
ये तेरा नाम है जो मुझे मशहूर कर रहा हैं।

खानदानी  रईसी  पर  बहुत  इतराता था,
जो आज  सबको  जी-हुजूर  कर रहा हैं।

*© अनुभव शर्मा*

#anubhavsharmaoriginal #kavianubhavsharma #kavianubhav #kavianubhavpoetry #kavisammelan #kavitaaayein #ghazal


23 January 2022

क्या लिखा है आज अनुभव ने

बड़े ही ध्यान से पढ़ती हैं रोज़ाना, 
वो मेरी हर कविता,
की क्या लिखा है आज अनुभव ने , 
बेवफ़ा यार को मुहब्बत समझाने के लिए।

© अनुभव शर्मा

#kavianubhavsharma #kavianubhav #anubhavwrites #kavisammelan #kavianubhavpoetry #anubhavsharmaoriginal #writeranubhav #anubhavsharma 

21 February 2021

मेहंदी की जगह मैंने लहू निचोड़ दिया। अनुभव शर्मा

 अपने नाम में मेरा नाम जोड़ दिया,

फिर जाने क्यों ये रिश्ता तोड़ दिया।


जा चुके हैं अब सभी मेरी जिंदगी से ,

हैरत तो तब हुई जब तूने छोड़ दिया।


हाल ऐ दिल की किताब लगा लिखने,

तेरा जिक्र आया तो पन्ना मोड़ दिया।


सूने हाथ लेकर बैठी थी वो मंडप में,

मेहंदी की जगह मैंने लहू निचोड़ दिया।


© अनुभव शर्मा



26 January 2021

देश का त्यौहार हमारा संविधान गणतंत्र हैं। कवि अनुभव शर्मा

हजारों कुर्बानी देकर पाया हमने भारतीय तंत्र है,
यही मानवाधिकार हमारा यही लोकतंत्र है,
दिपावली होली लोहड़ी ईद से है बढ़कर,
देश का त्यौहार हमारा संविधान गणतंत्र हैं।

© कवि अनुभव शर्मा

22 January 2021

तन्हा गुजार चुका हूँ,अब बाकी गुजार रहा हूँ - अनुभव शर्मा

तन्हा गुजार चुका हूँ,
अब बाकी गुजार रहा हूँ।

आहिस्ता आहिस्ता मैं,
अब खुद को सुधार रहा हूँ।

© अनुभव शर्मा

20 January 2021

तुमसे बेहतर होगा कौन - अनुभव शर्मा

 लोग कहते हैं बेहतर सोचों,

मैंने सोचा तुम्हें सोचूं,

तुमसे बेहतर होगा कौन।


सत्य असत्य के भंवरजाल में,

फसने से बेहतर है मौन।


- अनुभव शर्मा



11 October 2020

हमें प्यार नहीं तुम्हारे सिवा॥ कवि अनुभव शर्मा

हमें इकरार नहीं तुम्हारे सिवा।
कि इजहार नहीं तुम्हारे सिवा॥
माना तुमको ऐतबार नहीं।
पर हमें प्यार नहीं तुम्हारे सिवा॥

*© कवि अनुभव शर्मा*

9 October 2020

Tera Naam Baaki Hai - Kavi Anubhav Sharma

Mere dil me koi ahsaas ka kaam baaki hai,
Bhulaya sabkuch magar tera naam baaki hai.

- Kavi Anubhav Sharma

7 October 2020

उस पुराने मकान के लिये अबतक ऐंठे हैं - कवि अनुभव शर्मा

उस पुराने मकान के लिये अबतक ऐंठे हैं,
बरसो बाद भाई आज फिर ईकट्ठे बैठे हैं।

- कवि अनुभव शर्मा
#kavianubhavsharma #kavianubhav #kavianubhavpoetry #kavisammelan #anubhavwrites

2 October 2020

हम तो उनका साया तलाश रहे थे, इक झोंके ने दिया ही बुझा दिया।- कवि अनुभव शर्मा

हम तो उनका साया तलाश रहे थे,
इक झोंके ने दिया ही बुझा दिया।

- कवि अनुभव शर्मा

#kavianubhav #kavianubhavpoetry #kavianubhavsharma #anubhavwrites #shayaritumahreliye #preetmeetse #kavisammelan

1 October 2020

मैं शिव हूँ तो तू शिवानी हैं - कवि अनुभव शर्मा

मैं शिव हूँ तो तू शिवानी हैं,
कबीर की अमृतवाणी हैं,
कवि हूँ मैं तो तू हैं कविता,
इतनी सरल प्रेम कहानी है।

© कवि अनुभव शर्मा

#kavianubhavsharma #kavianubhav #anubhavwrites #kavisammelan #kavianubhavpoetry https://t.co/hH2ah9q6pZ

28 September 2020

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन 2 अक्टूबर को

151वी गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे गुगल मीट एप पर आयोजित कविताओं की शाम में आप सभी का स्वागत है।
😊😊😊
#GandhiJayanti2020 #kavisammelan #onlineevent


25 June 2020

शायरी भी अब मुकम्मल हो रही हैं - अनुभव शर्मा

शायरी भी अब मुकम्मल हो रही हैं,
जब से आँखें मेरी नम हो रही है।

चूमकर मेरी डायरी को उसने कहा,
गज़लो में मुहब्बत क्यों कम हो रही हैं।

© कवि अनुभव शर्मा

14 February 2020

Valentine Day Wishes Quotes Hindi : Kavi Anubhav Sharma

Valentine Day Wishes Quotes Hindi : Kavi Anubhav Sharma

मुहब्बत हैं दरमियाँ पर बाकी सात फेरे हैं,
अभी मत घुल मुझमें दुनिया के कड़े पहरे हैं,
सच्ची है मुहब्बत तो बिछुड़ने का डर कैसा,
बंधन नहीं मेरे चारों तरफ तेरी बाहों के घेरे हैं।

2 September 2019

श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें

श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें

प्रथमेश्वरम लम्बकर्णम सुरेश्वरम च गजाननम,
एकदंष्ट्रम अनन्तचिदरुपम यशस्करम च गजाननम।
शुभगुणकाननम प्रमोदम क्षिप्राम च गजाननम,
विद्यावारिधिम कविशम सर्वात्मनम च गजाननम।।
© कवि अनुभव शर्मा



28 August 2019

मेरी तन्हाइयों में तेरी याद का सैलाब कुछ यूँ आया - कवि अनुभव शर्मा

मेरी तन्हाइयों में तेरी याद का सैलाब कुछ यूँ आया,
तू जब बीते हुए लम्हे-सा मेरे सामने आया,
मुस्कुराकर सनम ने नजर फेरली हमसे जब,
लगा पुराने जख़्म पर कोई नमक छिड़क आया। 
© कवि अनुभव शर्मा
#kavianubhav #kavianubhavsharma Kavi Anubhav Sharma


21 August 2019

19 अगस्त दैनिक जागरण का कवि सम्मलेन।

एक प्यार का नगमा है...
मौजों की रवानी है... 
बड़ा ही शानदार रहा 19 अगस्त दैनिक जागरण का कवि सम्मलेन। 
वरिष्ठ फ़िल्मी गीतकार Santosh AnandDeepak SainiArun GeminiDr. Nawaz DeobandiKavi Rajendra RajanYashpal YashAshok SahilMumtaz NaseemDinesh Bawra, जी से मुलाकात। सभी कवि और कवियत्री से बातचीत के अविस्मरणीय पल। और सभी को काव्य स्पर्श भेंट स्वरुप देते हुए।
Kavi Anubhav Sharma















Search This Blog